फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Twenty thousand more coils looted by unconscious woman

महिला को बेहोश कर लूटे बीस हजार, कान के कुंडल

Tue, 28 Jul 2020 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Twenty thousand more coils looted by unconscious woman
हरिद्वार। बैंक में पैसे जमा कराने आई महिला को बीच रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने चेहरे पर स्प्रे कर बेहोश कर दिया। आरोपियों ने महिला के कान के कुंडल और 20 हजार की नकदी लूटकर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

शिवलोक रानीपुर निवासी गुड्डी सोमवार को देवपुरा स्थित पीएनबी बैंक में 20 हजार रुपये जमा कराने गई थी। बैंक के अंदर कामकाज चल रहा था तो गार्ड ने महिला को बाहर ही रोक दिया। इस बीच महिला देवपुरा चौक की तरफ चली गई। वापस बैंक आते वक्त बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने महिला के चेहरे पर स्प्रे किया। इसके बाद गुड्डी बेहोश हो गई। इस दौरान बाइक सवार 20 हजार की नकदी और सोने के कुंडल लूटकर ले गए। होश में आने के बाद महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने मंगलवार को मायापुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। उधर मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी का कहना है कि महिला ने लिखित में कोई शिकायत नहीं की है। मौखिक आधार पर हुई जानकारी पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed