फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tribute to Swami Satyamitra Nand Giri, founder of Bharat Mata Mandir

Haridwar News: भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को दी श्रद्धांजलि

Thu, 25 Jun 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Tribute to Swami Satyamitra Nand Giri, founder of Bharat Mata Mandir
- ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के सातवें समाधि दिवस पर जुटे संत
विज्ञापन

- जूनापीठाधीश्वर ने गुरु को बताया साधकों के लिए शाश्वत चेतना का प्रतीक
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का सातवां समाधि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने की। इस दौरान अन्य कई संत और श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि गुरुदेव का जीवन भारतीय अध्यात्म की गौरवशाली परंपरा का एक अध्याय है। वे सनातन संस्कृति के प्रतिनिधि थे। गुरु शाश्वत चेतना हैं जो साधकों का मार्ग आलोकित करते हैं। समाधि मंदिर परिसर, राघव कुटीर हरिपुर कलां में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और महाआरती संपन्न हुई। आगर-मालवा से आए श्रद्धालु दिलीप सोनी और अर्चना ने समाधि पीठ पर चांदी का छत्र अर्पित किया। स्वामी के राष्ट्रसेवा और लोकमंगल के प्रकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, पीयूष कैलासी, भूपेंद्र कौशिक, अजय सूद, सुरेश मोढ़, विजेंद्र वाजपेयी आईडी शास्त्री समेत कई संत और महंत शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed