फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Trains will also halt at local stations.

Haridwar News: हरिद्वार कुंभ...मुख्य के साथ ही स्थानीय स्टेशनों पर भी होगा ट्रेनों का ठहराव

Sun, 04 Oct 2026 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Trains will also halt at local stations.
फोटो
विज्ञापन

- कुंभ मेले के दौरान प्रमुख ट्रेनों के ठहराव करने की योजना की तैयार

- हरिद्वार के बाद ज्वालापुर, लक्सर, ऋषिकेश, देहरादून स्टेशनों पर चल रही तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को रेलवे की ओर से बड़ी राहत देने की तैयारी है। श्रद्धालुओं की भीड़ को केवल हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक सीमित रखने के बजाय आसपास के स्टेशनों का भी उपयोग किया जाएगा। इसके तहत कुंभ मेले के दौरान प्रमुख ट्रेनों का ठहराव हरिद्वार के साथ ही स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर भी करने की योजना तैयार की जा रही है। इससे हरिद्वार स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी स्टेशन पर उतरने का विकल्प मिल सकेगा।
कुंभ मेले को लेकर रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम शुरू कर रखा है। स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश और निकासी व्यवस्था, सुरक्षा व ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। रेलवे की ओर से राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ भी लगातार समन्वय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मेले के दौरान यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने की स्थिति में ट्रेनों के ठहराव को अलग-अलग स्टेशनों पर बांटने की रणनीति बनाई गई है। हरिद्वार के अलावा ज्वालापुर और लक्सर जैसे नजदीकी स्टेशनों का इस्तेमाल होने से मुख्य स्टेशन पर एक साथ उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, योगनगरी व ऋषिकेश, मोतीचूर, रायवाला व अन्य स्टेशनों को भी यात्री दबाव के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा कुंभ के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की भी रणनीति तैयार की गई है। श्रद्धालुओं की संख्या और यात्री दबाव के आधार पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मुख्यालय से अंतिम दिशा-निर्देश जारी होने के बाद प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की योजना को अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।

---
वर्जन
कुंभ मेले के लिए रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्य के अलावा स्थानीय स्टेशनों पर भी ट्रेनों के ठहराव की योजना है। मुख्यालय के निर्देश के बाद व्यवस्था लागू की जाएगी। - महेश यादव, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed