{"_id":"62164bb690db194d0a116a70","slug":"training-being-given-for-indoor-and-outdoor-subjects-haridwar-news-drn4048038117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत:कक्ष एवं बाह्य कक्ष विषयों का दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत:कक्ष एवं बाह्य कक्ष विषयों का दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन
40वीं वाहिनी पीएसी प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरण सिंह रावत स्मृति चिन्ह
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40वीं वाहिनी पीएसी प्रशिक्षण केेंद्र में पीएसी, आईआरबी, हेड कांस्टेबल पदोन्नति प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरण सिंह रावत ने किया। पीएसी में पहली बार प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
रानीपुर स्थित पीएसी परिसर में सेनानायक ददनपाल सिंह की ओर से पुलिस महानिरीक्षक पूरण सिंह रावत का वाहिनी में आगमन पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रशिक्षण प्रभारी सुरजीत सिंह पंवार उपसेनानायक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि 4 माह के पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद में पीएसी, आईआरबी वाहिनी, एटीसी, अभिसूचना, एसडीआरएफ, विजिलेंस मुख्यालय से कुल 131 प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं। अंत: कक्ष एवं बाह्य कक्ष विषयों के अंतर्गत एवं अन्य विषयों के साथ शस्त्र अभ्यास, फायरिंग कानून व्यवस्था, संचार, आपदा प्रबंधन, साइबर, प्राथमिक चिकित्सा संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक पूरण सिंह रावत ने वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र के उपस्थित राजपत्रित अधिकारी को निर्देश दिया कि वह भी अपनी रुचि के अनुसार प्रशिक्षुओं के लिए उपयोगी किसी विषय को तैयार कर अपना-अपना व्याख्यान दें। इस दौरान कमलेश पंत सहायक सेनानायक, हीरा लाल बिजल्वाण सहायक सेनानायक, मोहन लाल पुलिस उपाधीक्षक एटीसी, राजपाल सिंह रावत शिविरपाल, विनोद गौड़ प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण, विक्रम भंडारी सूबेदार सैन्य सहायक आदि मौजूद थे।