{"_id":"5ebac8c78ebc3e90a8332bc1","slug":"traders-started-giving-patience-in-the-lockdown-haridwar-news-drn3440877167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडॉउन में देने लगा व्यापारियों का धैर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडॉउन में देने लगा व्यापारियों का धैर्य
विज्ञापन
ज्वालापुर में नियम विरुद्ध खोली गई दुकान ।
- फोटो : HARIDWAR
लगातार लॉकडाउन की अवधि बढ़ते रहने से व्यापारियों का धैर्य जवाब देने लगा है।आखिरकार जिन दुकानों को खोले जाने की अनुमति नहीं है उनके संचालक भी अब दुकान खोल कर सामान बेच रहे हैं, फर्क इतना है कि कोई आधा शटर खोलकर तो कोई पिछले दरवाजे से सामान बेच रहा है। प्रशासन की गाइडलाइन की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
पंचपुरी हरिद्वार का मुख्यबाजार ज्वालापुर में है। यहां अति आवश्यक सामान की दुकानें ही खोले जाने की अनुमति है। मंगलवार से हार्डवेयर की दुकान खोलने की भी अनुमति डीएम द्वारा दी गई थी लेकिन इसके विपरीत ऐसी दुकानें भी खुल रही हैं जिन्हें खोलने की अभी तक अनुमति नहीं है।
मंगलवार को जूते, कपड़े, रेडीमेड गारमेंट, सौंदर्य प्रसाधन से लेकर विभिन्न प्रकार के ऐसे उत्पादों वाली दुकानें भी ज्वालापुर के कटहरा बाजार, चौक बाजार, सर्राफा बाजार, रेलवेरोड तथा रेलवे फाटक के आसपास खुली दिखाई दी। कई व्यापारियों ने तो दुकानों के शटर उठा रखे थे, जबकि कई दुकानदार पीछे गली में स्थित दरवाजों से कारोबार कर रहे है। यह स्थिति तब है जब पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी गाहे-बगाहे चक्करलगाते रहते हैं। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने बताया कि इस तरह की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। लेकिन सीओ ओर कोतवाली प्रभारी को निर्देश देकर इस बारे में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-------------
सशर्त दुकानें खुलवाएं : सिंघल
हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि सरकार को सभी दुकाने खोलने की अनुमति सशर्त देनी चाहिए। कहा कि राज्य सरकार को व्यापारियों को राहत देने के लिए टैक्स, जीएसटी आदि में भी छूट दी जानी चाहिए। बिजली, पानी, स्कूलों की फीस माफ करनी चाहिए। जिससे आर्थिक संकट में फंसे व्यापारियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण रोजगार नहीं होने की वजह से हरिद्वार का व्यापारी हताशा व निराशा के दौर से गुजर रहा है।