{"_id":"62e94ab8a2b6fd1ee06c5583","slug":"traders-protest-against-gst-survey-haridwar-news-drn4189298159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने राज्य कर विभाग पर जीएसटी सर्वे के नाम पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होेंने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन भी भेजा गया।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में व्यापारी मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर व्यापारियों ने राज्य कर विभाग पर जीएसटी सर्वे के नाम पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने जीएसटी सर्वे बंद करने की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि टैक्स संग्रह बढ़ाने की आड़ में हरिद्वार के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार को सर्वाधिक राजस्व देता है। इसके बाद भी उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि टैक्स में हेराफेरी करने वाली फर्मों को विभाग चिह्नित कर नोटिस जारी करे, लेकिन व्यापारियों को बेवजह परेशान न किया जाए। मुख्यमंत्री से सर्वे तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में व्यापारी संजीव नैय्यर, रवि ढींगड़ा, मृदुल कौशिक, विजय शर्मा, राजन मेहता, संदीप शर्मा, विपिन गुप्ता, अमन गर्ग, राजीव पाराशर और अमन शर्मा सहित ज्वालापुर, कनखल, बहादराबाद, लक्सर, लालढांग, गैंडीखाता व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।