{"_id":"647a3d01bee84dd97a0f3a04","slug":"traders-demonstrated-by-tying-black-bands-in-protest-against-haridwar-news-c-5-1-drn1065-170318-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पॉड टैक्सी रूट के विरोध में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पॉड टैक्सी रूट के विरोध में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को मोतीबाजार बड़ी सब्जी मंडी चौक पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर और महामंत्री अमन शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पॉड टैक्सी के रूट के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व शहर अध्यक्ष राजीव पराशर ने कहा कि व्यापारी किसी भी कीमत पर पॉड टैक्सी का रूट बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे उसके लिए उन्हें बड़े से बड़ा आंदोलन क्यों ही न करना पड़े। शहर महामंत्री अमन शर्मा, युवा शहर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, युवा महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने कहा कि व्यापारी किसी भी परियोजना का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन यदि उसमें व्यापारियों का उत्पीड़न होगा तो उस योजना को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।
वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल शर्मा, प्रदीप कालरा राजन सेठ ने कहा कि प्रशासन को इस योजना को लेकर पुनर्विचार करना चाहिए। पॉड टैक्सी का रूट गंगा पार कर देना चाहिए, उससे व्यापारियों का नुकसान नहीं होगा। मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु वर्मा व महामंत्री माधव बेदी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मदन गोपाल तलवार, वेद प्रकाश अरोड़ा, अरुण राघव, रवि बाबू शर्मा, राकेश खन्ना, ऋषभ गोयल, अतुल चौहान, गौरव मेहता, विष्णु अरोड़ा, विष्णु शर्मा, आशु अरोड़ा, दीपांशु आदि मौजूद रहे। उधर, महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी की ओर से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें परियोजना से जुड़े अधिकारियों की ओर से बनाई गई अनैतिक डीपीआर बदलने की मांग दोहराई गई।
क्योंकि, डीपीआर बनाते समय योजना की तैयारी से पूर्व किसी भी विभाग की ओर से हरिद्वार की भौगोलिक स्तिथि को देखते हुए परियोजना को एनओसी जारी नही हो सकती। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जितेंद चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, तरुण यादव, गणेश शर्मा, सोनू कश्यप, कुलदीप सिंह, सुनील मनोचा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।