फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traces of destruction left half

आंधी छोड़ गई बर्बादी के निशान

Mon, 30 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Mon, 30 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traces of destruction left half
अाआंध्‍ाी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। शनिवार रात आई आंधी की बर्बादी का मंजर रविवार सुबह चारों तरफ दिखाई दिया। शहर से देहात तक जगह-जगह पेड़ गिरे मिले। जिसकी वजह से कई जगह वाहन, बिजली के खंभे और तारें टूटी नजर आई। देहात में आम की फसल, टमाटर, लौकी, तोरी जैसी नकदी फसल को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे आई आंधी से कनखल के पहाड़ी बाजार में भारी भरकम पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। दरिद्रभंजन, सन्यास मार्ग, जगजीतपुर मार्ग आदि स्थानों पर भी जगह-जगह पेड़ गिरे हुए हैं। जिन्हें हटाने के लिए रविवार को दिनभर कर्मी जुट रहे। खडखड़ी हिलबाईपास मार्ग पर एक पेड़ गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गुरुकुल कांगड़ी विवि परिसर में एक मकान के ऊपर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हरिद्वार-लक्सर मार्ग के साथ धनौरी-बहादराबाद और श्यामपुर क्षेत्र के बागों में हर तरफ आम टूटे नजर आए। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंच नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि आंधी से आम की फसल नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


झोपड़ी पर गिरा पेड़, परिजन बचे
श्यामपुर। नसर वाली बीट में झोपड़ी डालकर रह रहे वन गुर्जर भूरा का परिवार बाल-बाल बच गया। रात्रि करीब नौ बजे तेज हवा के साथ बहेड़ा का एक पेड़ झोपड़ी पर जा गिरा। उस समय झोपड़ी में भूरा और परिवार के तीन अन्य लोग सो रहे थे, पेड़ गिरते ही उनकी आंख खुल गई और वह जैसे-तैसे बाहर निकल जान बचाने में सफल रहे। लेकिन झोपड़ी पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम की फसल बर्बाद
धनौरी। क्षेत्र में आई आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। फलों के कारोबारी नरेश गुप्ता, बाबूराम, कालू, सुरेश कश्यप, जान आलम, जहीर अहमद, वीरेंद्र सैनी ने बताया कि उन्होंने आम के बाग खरीदे थे। लेकिन आंधी से फसल बर्बाद हो गई है। बहादराबाद प्रतिनिधि के अनुसार रोहालकी, बहादराबाद, अलीपुर आदि गांवों में फसलों को नुकसान हुआ।
इनसेट
अंतिम यात्रा में विधायक पहुंचे
धनौरी। पेड़ की चपेट में आने से कोटा मुरादनगर निवासी मास्टर यशपाल सैनी के पुत्र अनुराग सैनी की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित शमशान घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर भटट्टेवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय भगवान सैनी, मोतीलाल, लोकपाल, अरविंद कुमार आदि शामिल हुए।
लाटोवाली में घरों में घुसा पानी
हरिद्वार। लाटोवाली कनखल का नाला साफ नहीं होने से शनिवार रात हुई बारिश का पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने बताया कि 10 दिन पूर्व मेयर व एमएनए से नालों की सफाई कराने के लिए पत्र दिया था। व्यक्तिगत रूप से भी अनुरोध किया। लेकिन नाला साफ नहीं हुआ। इसी वजह से नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया।

मुर्गी फार्म में गिरा पेड़
हरिद्वार। गांव रसूलपुर टौंगिया में जल संस्थान के नलकूप की बाउंड्रीवाल के अंदर खड़ा आम का पुराना पेड़ पड़ोस में अजब सिंह के मुर्गी फार्म के ऊपर गिर गया। पीड़ित अजब सिंह ने पेड़ को तत्काल हटवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed