फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tomato reached Rs 70 per kg in the open market

Haridwar News: खुले बाजार में 70 रुपये किलो पहुंचा टमाटर

Sun, 20 Aug 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tomato reached Rs 70 per kg in the open market

विज्ञापन
आवक शुरू होते ही टमाटर के दाम में गिरावट आ गई। स्थिति यह है कि खुले बाजार में 70 रुपये किलोग्राम के दाम टमाटर के पहुंच चुके हैं। मंडी में लगाए जा रहे सस्ते दामों के स्टॉल पर 50 रुपये किलोग्राम की दर से भी खरीदार नहीं मिल पा रहे हैं।


बरसात के कारण टमाटर के दाम बहुत बढ़ गए थे। जिससे खुले बाजार में टमाटर के दाम 280 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गए थे। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को टमाटर खरीदने में पसीने आ रहे थे, उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए आठ जुलाई से कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार की सचिव नंदिनी उनियाल के निर्देश पर नो प्रोफिट - नो लॉस पर टमाटर मुहैया कराने की व्यवस्था शुरू की गई थी। नासिक महाराष्ट्र के टमाटर की आवक अगस्त से शुरू होने से दाम गिरने शुरू हो गए थे। जिससे शनिवार को मंडी प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे नो प्रोफिट- नो लॉस के स्टॉल पर 50 रुपये किलोग्राम के रेट तय किए गए है, लेकिन एक भी उपभोक्ता टमाटर लेने के लिए स्टॉल पर नहीं आया। मंडी सचिव नंदिनी उनियाल ने बताया कि टमाटर के दामों में आने वाले दिनों में और भी गिरावट आएगी। इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed