फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Panchayat Election: Today the noise of Panchayat elections will stop

Haridwar Panchayat Election: आज थम जाएगा पंचायत चुनाव का शोर, प्रत्याशी करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

Sat, 24 Sep 2022 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 01:56 AM IST
सार

लाउडस्पीकर, चुनावी सभाओं, नुक्कड़ नाटक और रोड शो आदि के जरिए उम्मीदवार अपनी ताकत और चुनाव का माहौल अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं। इसमें सत्ताधारी भाजपा समेत कांग्रेस और बसपा की ओर से अपने नेताओं को चुनावी मैदान झोंका हुआ है। अब शनिवार को पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग जाएगा।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Election: Today the noise of Panchayat elections will stop
पंचायत चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहा चुनाव प्रचार 24 सितंबर को थम जाएगा। हालांकि, प्रत्याशी डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर सकेंगे। 17 माह बाद होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए 26 सितंबर को मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर देंगे। इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 13 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। इससे प्रत्याशी पंचायत चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


लाउडस्पीकर, चुनावी सभाओं, नुक्कड़ नाटक और रोड शो आदि के जरिए उम्मीदवार अपनी ताकत और चुनाव का माहौल अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं। इसमें सत्ताधारी भाजपा समेत कांग्रेस और बसपा की ओर से अपने नेताओं को चुनावी मैदान झोंका हुआ है। अब शनिवार को पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग जाएगा। प्रत्याशी भीड़ और लाउडस्पीकर के साथ चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे लेकिन प्रत्याशी बिना शोर और लोगों की पंचायत लिए बगैर मतदाताओं के दरवाजों पर जाकर वोट की अपील कर सकते हैं।

विज्ञापन

पंचायत के शोर से मिलेगी मुक्ति

पंचायत चुनाव के शोर से ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। दरअसल, गांव की गलियों और मोहल्लों में बड़े-बड़े लाउडस्पीकर से चल रहे चुनाव प्रचार ग्रामीणों के कान फोड़ रहे हैं। इससे ग्रामीणों की रात की नींद और दिन का चैन खत्म हो रखा है। शनिवार को पांच बजे के बाद ग्रामीणों से चुनाव प्रचार के शोर से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में अंतिम दिन झोकेंगे ताकत

चुनाव के अंतिम दिन शनिवार को प्रत्याशियों की ओर से अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी जाएगी। इसमें राजनीतिक दलों के बड़े नेता आएंगे और धुआंधार जनसभाएं होंगी। रोड-शो और अन्य चुनाव कार्यक्रम कर उम्मीदवार अपनी ताकत का एहसास कराकर मतदाताओं को अपनी तरफ मोड़ने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed