फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tips to control wild animals

फॉरेस्ट गार्ड को दिए मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के टिप्स

Thu, 20 Jan 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Tips to control wild animals
प्रशिक्षण में मौजूद नए फॉरेस्ट गार्ड । - फोटो : HARIDWAR
नए फॉरेस्ट गार्ड को मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के गुरु सिखाने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। प्रशिक्षण में देहरादून से ऑनलाइन फॉरेस्ट गार्ड को टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में शासन की ओर से कराई गई भर्ती में नए फॉरेस्ट गार्ड राजाजी टाइगर रिजर्व में भी भेजे गए हैं। इन नए फॉरेस्ट गार्ड को अभी वन्य जीवों और जंगल के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। इसलिए इन फॉरेस्ट गार्ड को अभी जंगलों में ड्यूटी नहीं दी जा रही है। इनसे कार्यालयों में ही काम लिया जा रहा या फिर किसी वरिष्ठ फॉरेस्ट गार्ड व अधिकारी की देखरेख में उनसे काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चीला में हरिद्वार, चीला, गौहरी, रवासन, मोतीचूर रेंज के 40 नए फॉरेस्ट गार्ड का प्रशिक्षण शुरू किया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व के डॉयरेक्टर अखिलेश कुमार तिवारी ने ऑनलाइन कर्मचारियों को जंगली जानवरों के व्यवहार और उन पर कैसे काबू पाया जा सकता था। उसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. राकेश नौटियाल ने जंगली जानवरों को होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। साथ ही जंगली जानवरों को कैसे बीमारियों की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। इसके बारे में भी फॉरेस्ट गार्ड को बताया। इस मौके पर चीला रेंजर अनिल पैन्यूली, रवासन रेंजर प्रमोद ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed