फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three smugglers arrested with 34 grams of smack

34 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर दबोचे

Sun, 26 Sep 2021 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 34 grams of smack
एसटीएफ की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने 34 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मैक को मुरादाबाद से लेकर आ रहे थे और उन्होंने इसे कलियर में बेचना था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान के मुताबिक एसटीएफ की एंटी ड्रग टास्क फोर्स की एसआई प्रियंका भारद्वाज को मुखबिर ने सूचना दी कि तीन युवक मुरादाबाद से स्मैक की तस्करी कर ला रहे हैं। इसके बाद प्रियंका भारद्वाज ने चंडी चौकी के पास और चंडीघाट पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की चेकिंग की। तभी श्यामपुर की तरफ से मुखबिर द्वारा बताई गई बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। इसके बाद तीनों युवकों को रोका गया तो आरोपियों ने बताया कि उनके पास स्मैक है। वहीं स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपियों के बारे में एएसपी रेखा यादव को भी सूचना दी गई। तीनों आरोपियों ने अपने नाम शादाब, शाहरुख व सज्जाद निवासी कलियर बताया। स्मैक तस्करों ने बताया कि वे 23 सितंबर की सुबह मुरादाबाद गए थे। इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद निवासी राहुल से स्मैक खरीदी। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed