{"_id":"5dc1c6c58ebc3e5b0e30dafa","slug":"three-people-including-a-young-man-died-due-to-suspected-fever-in-stones-haridwar-news-drn3250790194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथरी क्षेत्र में संदिग्ध बुखार से एक युवक समेत तीन लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथरी क्षेत्र में संदिग्ध बुखार से एक युवक समेत तीन लोगों की हुई मौत
Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। अब तक संदिग्ध बुखार से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
गांव घिस्सूपुरा के सागर चौहान (25), नसीरपुर कलां के आभे सिंह (40) और बादशाहपुर के रहनेवाले जयचंद (65) की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। सागर चौहान का इलाज गांव में ही झोलाझाप डॉक्टर से कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि दवा की ओवरडोज से उसकी तबियत बिगड़ी। ग्रामीणों के अनुसार, बजरंग दल के फेरूपुर प्रखंड के सह संयोजक सागर चौहान, आभे सिंह और जयचंद कई दिनों से संदिग्ध बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन
सागर चौहान और जयचंद की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। जबकि आभे सिंह को सोमवार की शाम को परिजन अस्पताल से घर लेकर पहुंचे। देर रात आभे की हालत बिगड़ी तो आननफानन में परिजन उसे अस्पताल में लेकर जा रहे थे। रास्ते में आभे की मौत हो गई।
विज्ञापन
..अब तक नहीं हुआ कीटनाशक का छिड़काव
क्षेत्रीय लोग काफी समय से संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र के गांवों में बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग कर रहे है। अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि गांव इब्राहिमपुर, फेरूपुर, धनपुरा, घिस्सूपुरा, पदार्था, वन गुर्जर बस्ती, बहादरपुर जट, रानीमाजरा, शाहपुर, धारीवाला, टिकौला, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, भुवापुर चमरावल समेत कई गांवों में डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया आदि बीमारियां पनप रही हैं।