{"_id":"660f01c0cb1e8ab9670a4b1a","slug":"three-liquor-mafia-arrested-in-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-116164-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ड्रोन से हो रही निगरानी, तीन शराब माफिया गिरफ्तार,150 लीटर कच्ची मदिरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ड्रोन से हो रही निगरानी, तीन शराब माफिया गिरफ्तार,150 लीटर कच्ची मदिरा बरामद
Fri, 05 Apr 2024 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:48 PM IST
सार
तीन स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से तीन आरोपियों को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अरेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिये अभियान चलाकर शराब माफिया के ठिकानों पर छापा मारा है। अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। सात हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने ड्रोन उड़ाकर शराब तस्करों के ठिकानों को खोजा। तीन स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से तीन आरोपियों को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Haridwar: हरकी पैड़ी क्षेत्र से यूपी से आई तीन साल की बच्ची गायब, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी देशराज निवासी टिकौला, शुभम निवासी फेरूपुर व छतर सिंह निवासी झाबरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्रोन कैमरों से शराब माफिया के ठिकानों पर नजर रख रही है।