फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three auspicious Diwali Puja

दीपावली पूजन के तीन मुहूर्त

Wed, 11 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Wed, 11 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three auspicious Diwali Puja

हरिद्वार। वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण पर्व दिवाली आज पड़ रहा है। पांच दिनी पर्वों का यह तीसरा दिन है। लक्ष्मी पूजन के लिए तीन मुहूर्त निकाले गए हैं। दोपहर के समय लक्ष्मी अपने प्रिय स्वाति नक्षत्र में रहेंगी। दोपहर 1.30 बजे लक्ष्मी का प्रवेश अपने दूसरे प्रिय विशाखा नक्षत्र में हो रहा है। तीनों मुहूर्त में लक्ष्मी विशाखा में बनी रहेंगी।

विज्ञापन


लक्ष्मी पूजन के लिए दीपावली के लिए तीन मुहूर्त बनते हैं। पहला मुुुहूर्त प्रदोष काल में पड़ रहा है। यह मुहूर्त सायं 5.25 बजे से सायं 8.10 बजे तक रहेगा। इसी मुहूर्त में 5.40 बजे से 7.35 बजे तक वृष लग्न रहेगा। जो लोग चौघड़िया मानते हैं उनके लिए सायं 07.05 बजे से रात 8.50 तक शुभ की चौघड़िया है। आम गृहस्थ के लिए यही समय पूजन का समय है। सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सायं 5.25 बजे से रात 8.50 बजे तक पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
दूसरा मुहूर्त निशीथ काल का मुहूर्त है। यह मुहूर्त रात 8.08 बजे से रात 8.50 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि जो श्रद्धालु निशीथ काल में कर्क लग्न की तलाश करते हैं उनके पूजन के लिए 8.30 बजे से 8.50 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा। इस समय श्रीसूक्त, कनक धारा स्तोत्र और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी है। तीसरा मुहूर्त तंत्र साधना के लिए है जो महानिशीथकाल कहलाता है। यह मुहूर्त 8.50 से प्रारंभ होकर अर्द्धरात्रि के बाद रात 1.32 बजे तक विद्यमान रहेगा। विशेषता यह है कि अमावस्या तिथि रात्रि 11.15 बजे तक रहेगी। अत: विशेष तांत्रिक अनुष्ठान इस समय तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed