फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thousands of arms to cleanse the Ganga

गंगा की सफाई को उठे हजारों हाथ

Tue, 02 May 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार।
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार। Updated Tue, 02 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
गंगा जन्मोत्सव पर विभिन्न सामाजिक और शिक्षण संस्थानों की ओर से गंगा के विभिन्न घाटों पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन

      
मंगलवार को एसएमजेएन पीजी कालेज, हरिद्वार नागरिक मंच, डीपीएस पब्लिक स्कूल, मुंज्याल पब्लिक स्कूल ने शांतिकुंज की ओर से चल रहे सफाई अभियान में सहयोग किया। उन्होंने ऋषिकुल कश्यप घाट, अग्रसेन घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट पर साफ-सफाई की। जिसमें 30 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के द्वारा घाटों का गोद लेकर साफ-सफाई का संकल्प लिया। इस मौके पर डा. सुनील बत्रा, सतीश कुमार जैन, जगदील लाल पाहवा, नरेश जैनर, एस चौधरी, देवेंद्र कुमार शर्मा, नवजोत सिंह वालिया, दीपक कुमार आदि शामिल हुए। महामना सेवा संस्थान की ओर से मालवीय घाट, ऋषिकुल घाट पर गंगा सप्तमी मनाते हुए शांतिकुंज के कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई की। जिसमें भल्ला कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों, आदर्श बाल जूनियर हाईस्कूल बहादरपुर जट्ट के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर महामंत्री डा. रमेश चंद्र शर्मा, डा. पदम प्रसाद सुवेदी, गजेंद्र कौशिक, योगेश पांडेय, संजय अग्रवाल, सत प्रकाश त्यागी, जिला समन्वयक एसपी सिंह, डा. सुरेश चंद त्यागी, धर्मेंद्र चौहान, अजय यादव आदि शामिल हुए।

अखिल भारतीय श्री कश्यप समाज आश्रम की ओर से महर्षि कश्यप घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर शिवकुमार कश्यप, रामकिशोर, आनंद प्रकाश, सुमेर चंद, राम रिछपाल, सुशील, जोगेंद्र, सतपाल, ऋषिपाल आदि शामिल हुए। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति की ओर से गंगा सप्तमी अवतरण दिवस मनाते हुए बिरला घाट पर साफ सफाई की। इस मौके पर महेश गौड़, रमेश भाई ठाकर, शिवकुमार शर्मा, विकास तिवारी, चंद्रप्रकाश शर्मा, रमेश, सोम प्रकाश आदि शामिल हुए। जाट महासभा पंचपुरी की ओर से चौधरी चरण सिंह घाट पर साफ सफाई की। इस मौके पर अध्यक्ष चौधरी देवपाल राठी, महामंत्री रविंद्र मलिक, देवेंद्र कुंडू, नरेंद्र देशवाल, सरदार जीत सिंह, कालीचरण वर्मा, संजय चौधरी, योगेंद्र पुनिया, नरेश पाल बालियान आदि शामिल हुए। आर्य विरक्त आश्रम ज्वालापुर की ओर से वानप्रस्थ घाट पर सफाई की। इस मौके पर मधुसूदन अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, योगेश कुमार, शोभा रानी, ओमप्रकाश, आचार्य कृष्ण देव, संगीता गुप्ता आदि शामिल हुए।     
विज्ञापन

 
स्वच्छ गंगा अभियान कनखल की ओर से शांतिकुंज के सहयोग से साफ सफाई करते हुए पौधारोपण भी किया गया।   
हरिद्वार वैश्य समाज की ओर से मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मेयर मनोज गर्ग, संजय पालीवाल, अम्बरीष कुमार, कन्हैया खेवडिया, पुरुषोत्तम शर्मा, रामबाबू बंसल, प्रदीप मेहता, नरेश मेहता, पुनीत गोयल, विपिन गुप्ता, विशाल गर्ग आदि शामिल हुए। ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय की ओर से कश्यप घाट पर सफाई की। इस मौके पर सुरेश त्यागी, एसपी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी साकेत प्रकाश मिश्रा, अमित पंचौली, धीरज तिवारी, राजू बेलवाल, विपुल ध्यानी, भानू प्रकाश शर्मा, भोला दत्त भट्ट आदि शामिल हुए। श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डा. गोपालराम, मुकेश पाराशर, कार्यक्रम अधिकारी केशव बलियानी आदि के नेतृत्व में श्रीयंत्र मंदिर घाट कनखल पर सफाई की।  जय भारत साधु संस्कृत महाविद्यालय की ओर से गंगा स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकाली और अलकनंदा घाट पर सफाई की। ऋषि संस्कृत महाविद्यालय खड़खड़ी की ओर से कार्यक्रम अधिकारी डा. तारादत्त अवस्थी के नेतृत्व में उत्तरी हरिद्वार के घाटों पर सफाई की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर की ओर से जागरूकता रैली निकाली।      
विज्ञापन
विज्ञापन

   
पीएसी के जवानों ने भी चलाया सफाई अभियान
 गंगा सप्तमी के दिन मंगलवार को हरिद्वार स्थित 40 वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर के गंगा घाट से किया। गंगा स्वच्छा अभियान पीएसी के जवानों ने कमांडेंट रोशन लाल शर्मा के नेतृत्व में शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed