फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Third child found in investigation, order to remove Pradhan from the post

Haridwar News: जांच में मिला तीसरा बच्चा, प्रधान को पद से हटाने के आदेश

Fri, 30 Aug 2024 03:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Third child found in investigation, order to remove Pradhan from the post
हरिद्वार। जांच में तीसरा बच्चा मिलने पर ग्राम प्रधान पर गाज गिर गई है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को पद से हटाने के आदेश दिए हैं। मामला बहादराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला खुर्द का है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के अलीजान ने ग्राम प्रधान रेशमा की ओर से अपने नामाकंन पत्र में तीसरे जीवित बच्चे की गलत जन्मतिथि प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए जांच कराये जाने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी ने तहसीलदार हरिद्वार एवं खंड विकास अधिकारी बहादराबाद के स्तर से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने ग्राम प्रधान को अयोग्य घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

प्रधान ने उपजिलाधिकारी के आदेश विरूद्ध मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को अपील की थी। जिसमें पुन: जांच कराए जाने के मांग की गई थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास की ओर से मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर की गई जांच के बाद ग्राम प्रधान को एक सप्ताह में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। अब जिलाधिकरी की ओर से नगला खुर्द की ग्राम प्रधान रेशमा को पद से हटाने के आदेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed