फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Things deteriorated from strike

हड़ताल से हालात खराब

Wed, 16 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 16 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Things deteriorated from strike

हरिद्वार। डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल में जल संस्थान के इंजीनियरों के शामिल होने से पानी और सीवर सिस्टम की स्थिति खराब हो गई है। चंडी चौक के पास पानी और सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी एवं सीवर की गंदगी के तालाब बन गए हैं। इससे लोग परेशान हैं। लेकिन समस्या का समाधान होता भी नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


मेला भवन सीसीआर की सीवर लाइन ही क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे शहर के मुख्य क्षेत्र में बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। 11 दिसंबर से टूटी पानी की लाइन और सीवरेज की लाइनों को ठीक करने एवं देखने वाला तक कोई नहीं है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में सीसीआर क्षेत्र में सीवर चोक होने से गंदगी फैल रही है। बदबू से इधर से निकलना मुश्किल हो गया है। देवपुरा में भी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। अपर रोड, भीमगोडा एवं खड़खड़ी क्षेत्र में भी सीवर चोक होने की शिकायत है। जलसंस्था के इंजीनियरों के भी हड़ताल में जाने से कई क्षेत्रों में जलापूर्ति भी बाधित होने लगी है। लीकेज ठीक करने का जो काम शुरू हुआ था वह भी अब पूरी थम गया है।
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ मेला क्षेत्र में पेयजल लाइनों को बिछाने का काम हड़ताल के चलते पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने दावा किया कि सरकार के अडियल रवैये के कारण मांगों का समाधान नहीं हो रहा है। हड़ताल के 15वें दिन हड़ताली इंजीनियरों की लोनिवि परिसर में आयोजित सभा में संजय सैनी ने कहा कि जब तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार 18 सूत्री समस्याओं का निराकरण नहीं करती उनकी हड़ताल जारी रहेगी। अब्दुल रशीद ने हड़ताल के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। अविनाश सैनी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, साहब सिंह सैनी, मुकेश सैनी आदि ने सभी से एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed