{"_id":"669d953905eca369cc0a9c54","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelery-by-breaking-the-lock-of-the-house-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-120713-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर उड़ाए
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रिश्तेदारी में गया परिवार जब वापस लौटकर आया तो चोरी के बारे में पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अनिता भट्ट पत्नी अशोक कुमार भट्ट निवासी सतीघाट लकड़ी मंडी कनखल अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। इस बीच चोर ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और चोरी कर फरार हो गए।
शाम को जब परिवार लौटकर आया तो ताले टूटे पड़े मिले और अंदर का सभी सामान बिखरा पड़ा था। बक्शे में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।