{"_id":"30d192a0727ff8c2eddf7483395c6187","slug":"thief-attack-on-railway-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के गोदाम पर बदमाशों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के गोदाम पर बदमाशों का धावा
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोसनी रेलवे फाटक के पास रेलवे का ओवर ब्रिज बना रही कंपनी के गोदाम पर धावा बोलकर सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार की रात लोहे का सामान लूट लिया। विरोध करने पर उन्होंने चौकीदार को बुरी तरह मारा पीटा। घटना के संबंध में तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मनाकर चल रही है।
विज्ञापन
डोसनी रेलवे फाटक के पास एसएस सायल कंपनी की ओर से ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। यहां चौकीदार ग्राम पडौली थाना नागल सहारनपुर निवासी मेहताब चौकीदार है। रात में मेहताब और उसका साथी डोसनी निवासी नाथीराम चौकीदारी कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे नाथीराम गांव चला गया।
विज्ञापन
मेहताब ने बताया कि तड़के साढ़े तीन बजे सात-आठ अज्ञात लोगों एक गाड़ी लेकर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर पहुंचे। अज्ञात बदमाशों ने मेहताब के मुंह में कपड़ा से बांध दिया और मारपीट करते हुए बंधक बना दिया और निर्माणधीन ओवरब्रिज से लगभग 25 कुतंल लोहे का सामान ले गए ।
विज्ञापन
बदमाशों के चले जाने के बाद मेहताब ने किसी तरह खुलकर गांव वालों को घटना की जानकारी दी । ग्रामीणों की ओर से काफी देर तक बदमाशों की तलाश की गई लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं पाया । सुबह कोतवाली लक्सर में घटना की लिखित शिकायत दे दी गई है। वही पुलिस पूरे प्रकरण को संदिग्ध मान कर चल रही है