फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There will be a social boycott of the saints who create confusion about Kumbh: Ravindra Puri

कुंभ को लेकर भ्रम फैलाने वाले संतों का होगा सामाजिक बहिष्कार: रविंद्र पुरी

Wed, 10 Jun 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
There will be a social boycott of the saints who create confusion about Kumbh: Ravindra Puri
मां मनसा देवी के ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को सम्मानित करते कर्तव्य संस्था - फोटो : HARIDWAR
निरंजनी अखाड़े के सचिव और मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला हरिद्वार में पूर्व निर्धारित और परंपरा के अनुरूप तय तारीखों पर वर्ष 2021 में ही संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में न तो कोई विवाद की स्थिति है और न कोई संदेह है यह किसी गणित का नहीं बल्कि परंपरा का मामला है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर भ्रम की स्थिति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा करने वाले संत भारतीय सनातन परंपरा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कि उन्होंने कहा कि कुंभ मेला भारतीय संस्कृति का संवाहक है। यह निर्धारित समय के हिसाब से पड़ने वाली तिथियों पर होता है। उन्होंने कहा कि कुंभ किसी के कहने से आगे पीछे नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से ही सात कुंभ के बाद पड़ने वाला कुंभ 11 साल में आता है। यह पहली बार नहीं हो रहा है। हर बार इसी तरह का योग बनता है। उन्होंने कहा कि भगवा चोला धारण करके भी कुछ लोग अपने आप को विद्वान बताकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित करने वाले ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही में इस संबंध में अपने अखाड़े के संतों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed