फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There were allegations of assault and molestation of women after entering the house

Haridwar News: घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, छेड़खानी का भी आरोप

Sat, 11 Apr 2026 04:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
There were allegations of assault and molestation of women after entering the house
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि महिला से छेड़खानी भी की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल की रात वह और उनकी पुत्रवधू घर में अकेली थी। इसी दौरान महेंद्र, अजय, नितिन, परवीन, कृष्णा और प्रवींद्र उनके घर में घुस आए। आरोप लगाया कि सभी ने आते ही गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब वे भागने लगीं तो उन पर ईंट-पत्थरों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और सभी ने फिर से मारपीट की। उनके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed