फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Theft occurred during two women do

जेब काटती दो महिला पकड़ीं

Thu, 17 Oct 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, रुड़की।
अमर उजाला, रुड़की। Updated Thu, 17 Oct 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
Theft occurred during two women do

सिविल अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने आए बेलडी निवासी सतीश कुमार की जेब काटने वाली दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलडी गांव निवासी सतीश कुमार के बच्चे की तबियत खराब चल रही है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी के साथ अपने बच्चे का इलाज कराने आया था।
विज्ञापन


अस्पताल में पर्चा कटवाने के समय अचानक ही दो महिलाएं वहां पर पहुंच गई। महिलाओं ने उसकी जेब से तीन हजार की नकदी साफ कर दी। लेकिन, उनके गांव के सुभाष की नजर दोनाें आरोपी महिलाओं पर जेब काटते हुए पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उसने शोर मचाते हुए अन्य लोगों की मदद से दोनों आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन हजार की नकदी बरामद कर ली गई।

लोगों ने दोनों आरोपी महिलाओं को गंगनहर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। दोनों महिलाएं सहारनपुर की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed