फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Theft case solved; two accused arrested

Haridwar News: चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Theft case solved; two accused arrested
मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली के ढाढेकी गांव निवासी ग्रामीण चंद्रशेखर ने तहरीर देकर बताया था कि 27 जून की रात को चोर उनके अजब सिंह पैलेस के सामने स्थित मकान के ताले तोड़कर भीतर घुसे और यहां लगी पानी की मोटर सहित काफी सामान चोरी कर लिया। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही थी। इस दौरान सीसीटीवी और जांच में सामने आई जानकारी की मदद से आरोपियों को चिह्नित करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान और चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से आरोपी सलीम निवासी वार्ड संख्या 8 और दीपक निवासी वार्ड संख्या 1 लक्सर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों के नशे के आदि होने और पूर्व में भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार होने की बात सामने आई है। आरोपी दोस्त हैं और दिन में रेकी करने के बाद रात के समय मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed