फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The woman came to police assigned to businessman

युवती से मिलने आए व्यवसायी पुलिस को सौंपा

Sat, 06 Aug 2016 12:19 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 06 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर कोतवाली से सटी बंगाली बस्ती (ब्रह्मपुरी ) में एक युवती से मिलने आए मोबाइल फोन व्यवसायी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मोबाइन व्यवसायी के घर आने पर काफी हंगामा हुआ। पुलिस व्यवसायी के साथ ही युवती को भी जैसे-तैसे घर से निकालकर कोतवाली ले आई। पीछे- पीछे पहुंची भीड़ ने कोतवाली कैंपस में भी हंगामा खड़ा किया। इधर, मोबाइल फोन व्यवसायी के पक्ष में दुकानदार भी पहुंच गए। माहौल गर्माने पर पुलिस ने युवती एवं व्यवसायी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली  कि बंगाली बस्ती में लोग हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बस्ती की एक युवती के घर एक मोबाइल फोन व्यवसायी के आने से क्षेत्रवासियों की नाराजगी थी। वे उसकी वहां मौजूदगी को लेकर तरह -तरह की चर्चा कर रहे थे जबकि लड़की ने कोई भी आपत्ति नहीं जताई। पुलिस ने घर का घेराव कर रहे लोगों को समझा- बुझाकर तितर बितर करने के बाद युगल को सुरक्षा के बीच कोतवाली ले गए। इधर, भीड़ भी पीछे- पीछे कोतवाली पहुंच गई। गुस्साए लोगों ने मोबाइल फोन व्यवसायी  पर गंभीर आरोप लगाए। इधर, युवती ने खुद को मोबाइल फोन व्यवसायी के शोरूम पर कार्यरत होना बताया।
विज्ञापन

उग्र होती भीड़ को देखकर पुलिस ने युगल के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोबाइल फोन व्यवसायी विकास कालोनी में रहता है और उसकी वहां दुकान है। युवती खुद को मोबाइल फोन की दुकान पर कर्मचारी होना बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed