{"_id":"678bfb37341fca328207fbe5","slug":"the-weather-patterns-in-dharmanagari-are-constantly-changin-haridwar-news-c-5-1-drn1031-597789-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धर्मनगरी में मौसम का मिजाज बदला, छाया कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धर्मनगरी में मौसम का मिजाज बदला, छाया कोहरा
विज्ञापन
Iबारिश के बाद बृहस्पतिवार शुक्रवार को दिनभर खिली धूप- , सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलेंI
धर्मनगरी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां लोग सर्दी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बदलते मौसम में कोहरे ने लोगोें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को सुबह से ही कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार और शुक्रवार को हल्की धूप और सर्द हवाओं ने लोगों को कुछ राहत दी थी, लेकिन शनिवार को धुप अंधेरे कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
बार-बार मौसम के करवट बदलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ और घाटी पर समान रूप से मौसम बने रहने से लोग उसी अनुरूप अपनी व्यवस्था करते हैं, लेकिन घाटी देहरादून और नदियों के जाल से घिरे हरिद्वार की परिस्थिति मौसम के साथ बदलती रहती है। धर्मनगरी में जहां लोग दिन में निकली हल्की धूप से दो दिन आनंद लिए वहीं तीसरे दिन ठिठुरन और कम दृश्यता के कारण परेशानी उठानी पड़ी।