फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The traders stopped the construction work of the wall, the mayor sat on the dharna

व्यापारियों ने रुकवाया दीवार का निमार्ण कार्य, मेयर धरने पर बैठी

Thu, 31 Dec 2020 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
The traders stopped the construction work of the wall, the mayor sat on the dharna
रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठी मेयर अनीता शर्मा साथ में कांग्रेस के कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो को बंद करने के लिए बन रही दीवार का काम व्यापारियों ने रुकवा दिया। मेयर अनीता शर्मा भी व्यापारियों की समर्थन में उतर आई और उनके साथ धरने पर बैठ गई। रेलवे के अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर मेयर और व्यापारियों को समझाने की कोशिश की। कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण वह असफल रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेश्न के गेट नंबर दो को बंद करने के लिए दीवार बनाई जा रही थी। जैसे ही व्यापारियों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मेयर अनीता शर्मा भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों के साथ यात्रियों की परेशानी और व्यापार पर विपरीत प्रभाव का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि गेट नंबर दो से लंबे समय से यात्रियों के आवागमन होता रहा है। उन्होंने कहा व्यापारियों को परेशान करने की नीयत से रेलवे प्रबंधन मनमाने ढंग से काम कर रहा है। उन्होंने कहा किसी भी सूरत में गेट को बंद नहीं होने दिया जाएगा। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने व्यापारी पहले से ही कोरोना काल की मार झेल रहा है। ऐसे में यदि गेट बंद हो जाता है व्यापारियों के सामने भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित मार्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार कड़च्छ, मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोला शर्मा, पार्षद राजीव भार्गव, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के शहर महामंत्री राजीव पाराशर, रवि कश्यप, संगम शर्मा, सुनील कुमार कडच्छ, बीना कपूर, शुभम अग्रवाल, देवेश गौतम, व्यापारी किशन लाल, रमेश चंद, सोहनलाल, धनपति आहूजा, पवन गुप्ता, राजकुमार, सतेंद्र वशिष्ठ, उमंग, दीपक अरोड़ा, कमल पाहवा, ललित अरोड़ा, गंगाराम, मनोज असवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed