{"_id":"577177344f1c1b775e79ad59","slug":"the-track-will-be-closed-tonight-from-haridwar-to-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से देहरादून तक आज रात से ट्रैक रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से देहरादून तक आज रात से ट्रैक रहेगा बंद
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। आज (28 जून) रात से 29 जून दोपहर तक हरिद्वार से देहरादून तक ट्रैक पर गाडर बदलने का काम चलने से 12 घंटे तक ट्रैक बंद रहेगा। इससे देहरादून आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
वर्ष 2010 में हरिद्वार रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण का काम शुरू किया गया था। उस दौरान हरिद्वार से लेकर देहरादून तक डबल लाइन बनाने का प्रस्ताव भी पास हुआ था। साथ ही हरिद्वार व देहरादून के बीच रेलवे पुलों की स्थिति में सुधार किया जाना था। लेकिन उस दौरान हरिद्वार व देहरादून ट्रैक बंद करने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। जिसके कारण मोतीचूर व भीमगोड़ा स्थित रेलवे पुलों पर गाडरों को बदलने का काम नहीं हो पाया था। लेकिन वर्ष 2012 में गाडर रखवा दिए गए थे लेकिन बदला नहीं गया। कुछ दिन पूर्व इसके लिए मुरादाबाद मंडल ने ट्रैक बंद करने के लिए रेलवे विभाग को पत्र लिखा।
विज्ञापन
रेलवे विभाग ने ट्रैक 12 घंटे तक बंद करने की अनुमति दे दी। साथ ही बताया कि 28 जून की रात से ट्रैक बंद किया जाए। इससे लिंक एक्सप्रेस, बांद्रा, उज्जैनी, डीलक्स, शताब्दी एक्सप्रेस, लाहौरी, काठगोदाम, नंदादेवी सहित कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि 28 जून की रात 11:40 मिनट से 29 जून दोपहर 12 बजे तक ट्रैक बंद रहेगा। इसकी अनुमति मिल गई है। बताया गया कि मोतीचूर में नौ गाडर और भीमगोड़ा में दो गाडर बदलने का काम किया जाएगा। कई ट्रेनों का संचालन हरिद्वार से किया जाएगा।
विज्ञापन
भीमगोड़ा की बिजली रहेगी बंद
हरिद्वार। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य डीएस रावत ने बताया कि भीमगोड़ा, गोसाई गली, नई बस्ती, रामगढ़, कोरादेवी कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली 28 जून की रात 11:40 मिनट से 29 जून की दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद करने हेगी। बताया कि 28 को भीमगोड़ा से नई बस्ती जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा।