फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The three-day fair will start from today, the officers

Haridwar News: आज से शुरू होगा तीन दिवसीय मेला, अफसरों ने परखी तैयारियां

Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The three-day fair will start from today, the officers

विज्ञापन
जंगल किनारे स्थित शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर दरगाह के सालाना मेले का आगाज हो गया है। एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल व सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर दरगाह पर प्रत्येक साल तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है। शनिवार तीन जून से यह मेला शुरू हो रहा है। मेले में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि स्थानों से लोग मन्नत मांगने और प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं। सीओ मनोज ठाकुर का कहना है कि मेले में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई जा रही है। पथरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश तनवार ने लोगों से अपील है कि मेले के संबंध में सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रांति ना फैलाएं। मेला इंचार्ज एसएसआई लोकपाल परमार का कहना है कि मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेला ठेकेदार प्रतिनिधि आजम भारती का कहना है कि लोगों के लिए पीने के पानी व शौचालयों की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed