फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The third option will be in the state SP

प्रदेश में तीसरा विकल्प बनेगी बसपा

Mon, 23 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Mon, 23 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। बसपा के प्रदेश प्रभारी ऋषिपाल गौतम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा तीसरा विकल्प बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

रविवार को रोड धर्मशाला में आयोजित हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश प्रभारी ऋषिपाल गौतम ने कहा कि बसपा के नेतृत्व में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने अनुरोध किया कि वह कांग्रेस और भाजपा से दूर रहें। प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने बसपा को विकास का पर्याय बताया। दावा किया कि प्रदेश में बसपा तेजी से मजबूत हो रही है। सम्मेलन में जोन कोआर्डिनेटर अरुणपाल, मदनपाल, जिलाध्यक्ष मेनपाल, प्रदेश महासचिव अनिल सैनी, कुंवर पाल सिंह, हरिद्वार विस क्षेत्र के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, मोहम्मद हारुन, मुकर्रम अंसारी आदि ने विचार रखे। मोनू राणा के नेतृत्व में सचिन, नितिन, वृजेश, आकाश, सचिन कौशिक, हिमांशु शर्मा, शिवम शर्मा, सचिन भारद्वाज और संदीप कुमार, चंद्रपाल सचिन भारद्वाज आदि ने बसपा की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं का दावा है कि यह सभी भाजपा को छोड़कर पार्टी में शामिल हुए हैं। जबकि कांग्रेस छोड़कर संदीप, चंद्रपाल, गुलबहार कुरैशी आदि ने पार्टी का दामन थामा। सम्मेलन का संचालन जयंती प्रकाश ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed