फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The stream of Shrimad Bhagwat is ever new like Mother Ganga

मां गंगा की तरह नित नूतन है श्रीमद्भागवत की धारा : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Mon, 07 Aug 2023 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The stream of Shrimad Bhagwat is ever new like Mother Ganga

विज्ञापन
श्री जयराम आश्रम परिसर भगवती गंगा के पावन तट में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के सान्निध्य में कथा व्यास महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण कोई साधारण पुस्तक या ग्रंथ नहीं है। अपितु गंगा की तरह साक्षात ज्ञानगंगा की धारा है, जिस प्रकार गंगा अनादिकाल से प्रवाहित हो रहीं हैं और नित नूतन है, उसी प्रकार श्रीमद्भागवत की ज्ञानगंगा धारा भी नित नूतन है। किठानिया परिवार की ओर से आयोजित भागवत कथा में जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया। कथा व्यास महामण्डलेश्वर चिदंबरानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीमद्भागवत तो दिव्य कल्पतरु है, यह अर्थ, धर्म, काम के साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद प्राप्त कराता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्यामसुन्दर किठानिया, शिवकुमार किठानिया, जयप्रकाश अग्रवाल, नवल आदि श्रोता मौजूद रहे। मा.सि.रि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed