{"_id":"57434c0a4f1c1bb215691854","slug":"the-storm-toppled-trees-escaped-the-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गिरा पेड़, दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गिरा पेड़, दबकर किशोर की मौत
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 23 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
आंधी ने ली किशोर की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में आंधी से गिरे बरगद के पेड़ के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। कई अन्य लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कनखल के गांव जमालपुर कलां का रहने वाला 15 वर्षीय ऋतिक पुत्र जोगेंद्र विवि के गुरुकुल आयुर्वेदिक कालेज के पास जूस की रेहड़ी लगाता था। सोमवार को भी उसने बरगद के पेड़ के नीचे रेहड़ी लगाई थी। सोमवार शाम चार बजे आंधी चलनी शुरू हुई। करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी से बरगद का पेड़ सीधे नीचे रेहड़ी लगाकर खड़े ऋतिक पर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ अन्य लोग भी पेड़ की चपेट में आने से बचे। पेड़ के गिरते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां एकत्र हुए। ऋतिक की चीख पुकार सुनकर लोगों ने उसे निकालने में जुट गए। ऋतिक को चंद्राचार्य चौक के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक एसओ भवानी शंकर पंत ने बताया कि किशोर के परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन