{"_id":"62962edc1d25654403564ac0","slug":"the-secret-will-open-in-the-investigation-electricity-thieves-will-be-held-haridwar-news-drn4132761179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खुलेगा राज, बिजली चोरों की लगेगी बाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खुलेगा राज, बिजली चोरों की लगेगी बाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। कनेक्शन के लोड की तुलना में ट्रांसफार्मरों पर अधिक दबाव पड़ने से वह फुंक रहे हैं। इसकी वजह बिजली चोरी है। अधिकतर घरेलू कनेक्शन एक से दो किलोवाट के हैं जबकि खपत चार किलोवाट तक हो रही है। इसका खुलासा कुछ दिन पहले ही जांच के दौरान मीटर में गड़बड़ी पकड़े जाने पर हुआ था। अब ऊर्जा निगम अभियान चलाने जा रहा है। अभियान के दौरान मीटरों के लोड और खपत की जांच होगी। गड़बड़ी मिलने पर उपभोक्ता के खिलाफ अर्थदंड के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
ऊर्जा निगम के हरिद्वार नगर, ज्वालापुर, सिडकुल और लक्सर डिवीजन में करीब दो लाख बिजली उपभोक्ता हैं। अकेले हरिद्वार और ज्वालापुर डिवीजन में एक लाख उपभोक्ता हैं। इसमें से 25 हजार व्यावसायिक और 75 हजार घरेलू कनेक्शन हैं। भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने पर ट्रांसफार्मरों पर अधिक दबाव पड़ रहा है। इसके पीछे लगातार हो रही बिजली चोरी है। मीटर में गड़बड़ी कर बिजली चोरी की जा रही हैं। पिछले दिनों ज्वालापुर में डिवाइस लगाकर रिमोट से मीटर को कंट्रोल करकि बिजली चोरी की जा रही थी। इस मामले के पकड़े जाने के बाद अब ऊर्जा निगम बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है। इसमें मीटर कनेक्शन का लोड और खपत के लोड की जांच की जाएगी। इसके बाद कितने वाट के कनेक्शन पर कितना लोड है इसका खुलासा होगा। जांच में कम खपत का कनेक्शन और लोड ज्यादा मिलने पर उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई होगी।
बिजली चोरी रोकने के लिए मीटरों की जांच कराई जा रही है। कुछ दिन पहले ही मीटर में गड़बड़ी कर बिजली चोरी करने का मामला पकड़ा गया था। जल्द ही मीटरों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम