फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The road on the highway will be improved, the Premnagar-Rishikul service road will remain closed for three days.

Haridwar News: हाईवे पर सुधरेगी सड़क, तीन दिन बंद रहेगी प्रेमनगर-ऋषिकुल सर्विस रोड

Tue, 02 Dec 2025 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
The road on the highway will be improved, the Premnagar-Rishikul service road will remain closed for three days.
- पांच दिसंबर तक सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध, वैकल्पिक रूट प्लान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीआईयू-रुड़की की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर ब्लैक टॉप ओवरले का कार्य चल रहा है। ऋषिकुल तिराहे से शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब प्रेम नगर आश्रम चौक से ऋषिकुल तिराहा कट तक सड़क निर्माण कार्य किया जाना है। इसी कारण प्रेम नगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर अगले तीन दिन पांच दिसंबर तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्य के दौरान संबंधित मार्ग बाधित रहने के दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए वैकल्पिक रूट प्लान जारी किया गया है। चालक निर्धारित रूट का पालन करें और अनावश्यक रूप से बंद पड़ी सर्विस रोड की ओर न जाएं।
विज्ञापन

-------------------
इस तरह से रहेगी यातायात व्यवस्था
- प्रेम नगर से ऋषिकुल की ओर जाने वाले वाहन रानीपुर मोड़ से पुराने रानीपुर मोड़/ऋषिकुल अंदरूनी मार्ग से होकर गुजरेंगे।
- हरिलोक से गुरुकुल सर्विस लेन के रास्ते ऋषिकुल आने वाली बसें गुरुकुल फ्लाईओवर से होकर ऋषिकुल पहुंचेंगी।
- लक्सर, जगजीतपुर और सिंहद्वार/प्रेमनगर की ओर से ऋषिकुल जाने वाला भारी वाहन सिंहद्वार से हरिलोक के पास स्थित यू-टर्न लेकर गुरुकुल फ्लाईओवर से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल की ओर आने वाले वाहन सिर्फ उसी स्थिति में अंदर जा सकेंगे जब ऋषिकुल पर हाईवे के डिवाइडर को अस्थायी तौर पर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed