{"_id":"662c36b847de0870ee0e41c4","slug":"the-result-of-assistant-planner-and-assistant-architect-haridwar-news-c-5-1-drn1031-400154-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सहायक नियोजक एवं वास्तुविद् नियोजक का परीक्षा परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सहायक नियोजक एवं वास्तुविद् नियोजक का परीक्षा परिणाम जारी
विज्ञापन
I
I
Iलोक सेवा आयोग ने किया जारीI
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से सहायक नियोजक एवं सहायक वास्तुविद् नियोजक परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। स्क्रीनिंग परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 28 फरवरी 2024 को किया गया था।
प्रश्नगत परीक्षा के प्राप्तांकों से निर्मित प्रवीणता सूची के आधार पर स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम, कट ऑफ मार्क्स, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों की ओर से अपने ऑनलााइन आवेदन पत्र में किए गए दावों का मिलान/सन्निरीक्षा उनकी ओर से भेजे गए अभिलेखों से किए जाने के बाद साक्षात्कार के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।
इसके अलावा राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023 एवं संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2022 की संपन्न मुख्य परीक्षा (लिखित एवं प्रायोगिक) के सापेक्ष अभिलेखों के सत्यापन के लिए सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है।