{"_id":"64f235fe0a2b72dba7013df4","slug":"the-police-also-found-the-missing-married-woman-along-with-the-child-haridwar-news-c-5-1-drn1065-235879-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुलिस ने बच्ची के साथ लापता विवाहिता को भी खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुलिस ने बच्ची के साथ लापता विवाहिता को भी खोज निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल थाना क्षेत्र के एक गांव से परिजनों से नाराज होकर अपनी दो महीने की बेटी के साथ निकली विवाहिता को आखिरकार पुलिस ने 17 दिन बाद खोज निकाला। महिला को तलाश करने में सोशल मीडिया पर की गई अपील अहम साबित हुई है। विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को किशनपुर निवासी महिला परिजनों से नाराज होकर दो माह की बच्ची के साथ घर से कहीं चली गई थी। सास ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुरुआत में कुछ सुराग न लगने के बाद गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम किया। एसएसपी अजय सिंह ने पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते हुए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे देखते हुए महिला का पीछा कर सलेमपुर तक पहुंची। लेकिन इससे आगे कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए हरिद्वार पुलिस के फेसबुक पेज पर महिला की फोटो-जानकारी शेयर करते हुए आमजन से अपील की।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एक शख्स ने कॉल की और जानकारी दी कि गुमशुदा महिला सलेमपुर रावली महदूद में एक कबाड़ी की दुकान पर काम कर रही है। एसओ ने बताया कि जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह, आरक्षी प्रलव चौहान को तुरंत मौके पर भेजा गया। तस्दीक करने के बाद गुमशुदा महिला को उसकी दो माह की बच्ची के साथ सकुशल बरामद कर मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। बताया कि महिला ने अपने ससुरालियों पर मारपीट एवं प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। बार-बार परेशान करने के कारण वो घर से बिना बताए चली गई थी। इस संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बच्चे व महिला संबंधी प्रकरण होने के कारण मामले में गंभीरता से पड़ताल की जा रही थी। खुशी की बात है कि दोनों सकुशल मिले हैं। महिला क ओर से लगाए गए आरोपों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
- अजय सिंह, एसएसपी हरिद्वार