फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The pits put a brake on the speed of the city

गड्ढों ने शहर की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

Tue, 25 Feb 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The pits put a brake on the speed of the city
ललताराव पुल के पास गैस पाइपलाइन और भूमिगत लाइन के कार्य के दौरान जाम में फंसी स्कूल की बस । - फोटो : HARIDWAR
शहर में चल रहा बिजली के तारों को भूमिगत करने का काम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पिछले दो दिन से रेलवे रोड हरिद्वार पर खुदाई कर गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए है, जिससे मंगलवार को दिनभर जाम लगा रहा। हजारों लोगों को जाम से जूझना पड़ा। विभागों में तालमेल न होने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खुदाई के दौरान पानी की लाइन टूटने से कई दुकानों में पानी भर गया, जिस पर दुकानदारों ने हंगामा किया। शहर में पिछले कई महीनों से बिजली के तारों को भूमिगत करने का काम चल रहा है। स्थिति यह है कि अलग अलग क्षेत्रों में की जा रही खुदाई के कारण समस्याएं कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कनखल, उत्तरी हरिद्वार, रानीपुर मोड़ के आस पास कई गलियां खोदकर छोड़ दी गई है। दो दिन से शहर के प्रमख इलाके शिवमूर्ति चौक से लेकर ललतारौपुल तक मुख्य सड़क की खुदाई कर दी गई है। गहरे गहरे गड्ढों को बिना भरे ही छोड़ दिया गया है। मंगलवार को सुबह से ही यहां जाम लगा रहा। हरिद्वार से ज्वालापुर की तरफ आने वाले और हरकी पैड़ी क तरफ जाने वाले सैकड़ों यात्री और स्थानीय नागरिक दिन भर जाम में फंसे रहे। कोई भी पुलिसकर्मी व्यवस्था यातायात को नियंत्रित करते नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

................................
दुकानों में भरा पानी, हंगामा
हरिद्वार। सड़क की खुदाई के दौरान रेलवे रोड़ पर काली कमली धर्मशाला के पास पानी की लाइन टूटने से सारा पानी दुकानों में भर गया। पानी भरने से गुस्साए दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बिजली की तारों के लिए खुदाई कर रहे लोगों के साथ झड़प भी देखने को मिली। उधर, प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सोनकर ने जल संस्थान के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद पानी की लाइन ठीक कराई गई। प्रदर्शनकारियों में सुयश अग्रवाल, कमल सारस्वत, राजीव शर्मा, अनुज गोयल, शंभूनाथ शर्मा, नवीन मित्तल, कमल बृजवासी, सुनील तलवार, प्रदीप बृजवासी, प्रशांत मेहता, अमित ग्रेवाल, योगेश अरोड़ा, कमल सेठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................
बिजली की लाइन पर डाला तार
-लाखों रुपए की लाइटे चलकर हुई खाक
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में बिजली के तार भूमिगत करने के लिए ख्ुादाई कर रहे मजदूरों की लापरवाही क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। मुखिया गली के पास पक्की सड़क की खुदाई के लिए लगाई मशीन को चलाने के लिए डायरेक्ट लाइन पर ही तार डाल दिया गया, जिससे स्पार्किंग हो गई और आसपास की सारी स्ट्रीट लाइटें फुंक गई। पिछले तीन दिन से मुखिया गली का अधिकतर इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। क्षेत्रवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि दो दिन पहले डायरेक्ट लाइन पर तार डालकर मशीन चलाने की कोशिश कर रहे कर्मचारियों ने जैसे ही मशीन को चलाया तो उनकी मशीन भी खराब हो गई और आसपास की गलियों की करीब 80 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें फुंक गई। पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र का दौरा कर काम कर रहे अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस बारे में शिकायत की है।

..............

रेलवे स्टेशन के पास दुकान में से पानी निकालते व्यापारी ।

रेलवे स्टेशन के पास दुकान में से पानी निकालते व्यापारी ।- फोटो : HARIDWAR

ललताराव पुल के पास गैस पाइपलाइन और भूमिगत लाइन के कार्य के दौरान लगा जाम ।

ललताराव पुल के पास गैस पाइपलाइन और भूमिगत लाइन के कार्य के दौरान लगा जाम ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed