{"_id":"8fda9288ad6d12ab395dad8bf638e5f9","slug":"the-open-door-of-the-rajaji-tourists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों ने किए खुले राजाजी के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों ने किए खुले राजाजी के द्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार/श्यामपुर। राजाजी टाईगर रिजर्व के द्वार रविवार से सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। सभी ट्रैकों पर गुलदार, हिरन, सांभर, मोर आदि के झुंड देख सैलानी गदगद हुए। पहले दिन ही पार्क प्रशासन को सवा लाख के करीब राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
चीला गेट पर उप वन संरक्षक किशनचंद्र और रानीपुर गेट पर वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने रिबन काटकर सैलानियों को रवाना किया। चीला गेट से शाम तक 391 भारतीय और 17 विदेशी सैलानी रवाना हुए। इनसे पार्क प्रशासन को 93,100 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। रानीपुर गेट से 35 भारतीय सैलानियों ने वन्यजीवों का दीदार किया। इस ट्रैक पर सैलानियों को टाइगर और सांभर भी दिखे। इस गेट से पार्क प्रशासन को 7,750 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। रेंजर डीपी उनियाल ने बताया कि सभी यात्रियों ने वन्यजीव देखने की बात कही है।
विज्ञापन
मोतीचूर गेट पर दिल्ली से पहुंचे सैलानी नरेश कौशिक ने रिबन काटा। रेंजर महेंद्र गिरि ने बताया कि पार्क में 63 भारतीय, दो विदेशी यात्रियों ने वन्यजीवों के दीदार किया। 15 टैक्सियों से सैलानी रवाना किए गए थे। इस गेट से पार्क को 12,925 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। झिलमिल झील के द्वार भी सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। चीला में रिबन काटने के दौरान वार्डन अजय शर्मा, रेंजर सुभाष घिल्डियाल, रेंजर प्रमोद ध्यानी, राजपाल कांगड़ा, सीमा कुकरेती आदि मौजूद रहे। रानीपुर गेट पर राजवीर सिंह, मेघपाल, नरेश सैनी, दिनेश डुंगरियाल, पीएन पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन