फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The news of the kidnapping of the newlyweds stirred up

नवविवाहिता के अपहरण की सूचना पर मचा हडकंप

Mon, 13 Dec 2021 08:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 13 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
The news of the kidnapping of the newlyweds stirred up
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रेम विवाह कर चुकी नवविवाहिता के अपहरण की सूचना से पुलिस ने हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए। बाद में पुलिस ने नवविवाहिता को पति के सुपुर्द करते हुए परिजनों को फटकार भी लगाई। पुलिस का कहना है कि यदि विवाहिता चाहेगी तो परिजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिरान कलियर क्षेत्र के एक गांव निवासी अलग-अलग समुदाय से संबंध रखने वाले एक प्रेमी युगल ने करीब पंद्रह दिन पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दंपती कनखल के गांव में पंजनहेड़ी में रहा था। वहीं परिजनों से जान को खतरा देखते हुए नव युगल ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। सोमवार को दंपती किसी कार्य से बाजार जा रहा था कि जमालपुर कलां रेलवे फाटक के पास दंपती को महिला के मायके पक्ष के लोगों ने रोक लिया। जिसके बाद वह विवाहिता को अपने साथ ले गए। जब महिला ने पति ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी धक्कामुक्की कर रही।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान राहगीर भी मौके पर एकत्र हो गए। पति ने अपनी पत्नी को जबरन ले जाने की सूचना पुलिस को दी। कार्यवाहक एसओ खेमेंद्र गंगवार की अगुवाई में सक्रिय हुई पुलिस टीम ने कुछ ही देर में विवाहिता को बरामद कर लिया। जगजीतपुर चौकी लाकर विवाहिता के परिजनों को फटकार भी लगाई। खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि विवाहिता को बयान के बाद उसके पति को सौंप दिया गया। अगर विवाहिता अपने परिजनों के खिलाफ शिकायत करती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed