फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The meeting of Haridwar Coaching Association was held

कोचिंग संस्थानों में नही होने दी जाएगी दिल्ली जैसी घटना : सिन्हा

Sat, 03 Aug 2024 05:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
The meeting of Haridwar Coaching Association was held
I
विज्ञापन

I

Iहरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन ने दिल्ली में हुई घटना के बाद की बैठकI

हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन की बैठक शिवालिक नगर स्थित शील इंस्टीट्यूट में हुई। इसमें हरिद्वार के इंस्टीट्यूट संचालकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में तीन बच्चों की मौत की घटना पर शोक जताया गया। वहीं हरिद्वार में मौजूद कोचिंग इंस्टीट्यूट को बेहतर बनाने के लिए मंथन किया गया।



बता दें कि हरिद्वार में शिवालिक नगर, कनखल, सुभाष नगर, बहादराबाद और ज्वालापुर क्षेत्र में करीब 75 कोचिंग सेंटर में हजारों बच्चे हर वर्ष प्रवेश लेते हैं। प्रदेश सरकार ने दिल्ली की घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी कोचिंग सेंटरों को नियमों पर चलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें सरकार में मुख्यत बेसमेंट में कोचिंग संस्थानों को चलाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उसे तत्काल बंद कराने को भी कहा है।
विज्ञापन




एसोसिएशन के अध्यक्ष विभांस सिन्हा ने बताया कि सरकार ने पांच बिंदुओं पर कोचिंग संस्थान में लागू करने को कहा है। इसमें प्रथम बेसमेंट, फायर सुरक्षा, बच्चों के आवागमन के दरवाजे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान धीरे-धीरे सरकार के सभी बिंदुओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना हरिद्वार में नहीं दोहराई जाए। इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बैठक में जसपाल सिंह राणा, विपुल गोयल, सचिन चौहान, मनीष रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed