फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The magistrate inspected the hospital's land with the municipal team

मेलाधिकारी ने नगर निगम के टीम के साथ किया अस्पताल की भूमि का निरीक्षण

Wed, 10 Jun 2020 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
The magistrate inspected the hospital's land with the municipal team
पावनधाम आश्रम के सामने निरीक्षण करते कुभमेलाधिकारी दीपक रावत । - फोटो : HARIDWAR
उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में पावन धाम के सामने प्रस्तावित चिकित्सालय निर्माण की दिशा में उत्तराखंड शासन ने कदम बढ़ाया है। मेलाधिकारी व हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में अपर मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, सहायक नगरायुक्त उत्तम सिंह नेगी, तहसीलदार व नगर निगम की टीम ने पावन धाम के सामने स्थित पड़ाव यात्रीयान की भूमि में से चिकित्सालय निर्माण हेतु ढाई हजार वर्गमीटर भूमि देने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने मेलाधिकारी को सुझाव दिया कि यात्री पड़ाव भूमि में बीच में स्थान देने के बजाय अतुलधाम के सामने स्थान दिया जाना सुविधाजनक होगा तथा मेला भूमि भी बाधित नहीं होगी। पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने उत्तरी हरिद्वार की पेयजल समस्या के निदान हेतु दो नलकूपों के निर्माण की मांग भी मेलाधिकारी से की। मेलाधिकारी दीपक रावत ने आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी। मेलाधिकारी व समूची टीम ने पावन धाम के समाने सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed