{"_id":"666dfcc66fa330d565084937","slug":"the-increasing-number-of-pilgrims-for-the-yatra-and-bathing-haridwar-news-c-5-1-drn1032-435600-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पारा 44 डिग्री और यात्रियों की संख्या धर्मनगरी में पहुंची लाखों के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पारा 44 डिग्री और यात्रियों की संख्या धर्मनगरी में पहुंची लाखों के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iशनिवार की देर शाम तक हरिद्वार के सभी होटल, धर्मशाला अखाड़े और आश्रम जैसे आश्रय पूरी तरह पैकI
यात्रा व स्नान पर्व को लेकर बढ़ती यात्रियों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। वीकेंड, गंगा दशहरा स्नान पर्व और ऊपर से प्रतिदिन चढ़ता मौसम का पारा आमजन जीवन को पूरी तरह बेहाल कर दिया है। शहर के सभी गली और कूचे भर उठे। देर शाम होते होते आश्रम, अखाड़े और इस तरह के तमाम आश्रय भी पूरी तरह पैक जो गए। शनिवार को शहर का पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को सुबह दस बजे पारा 36 डिग्री पर था। वहीं दोपहर दो बजे के बाद स्थिति 44 डिग्री पार जा पहुंची। अधिकांश सड़के खाली दिखीं। शाम होते-होते हालत यह रही कि नजीबाबाद से आने वाले यात्रियों का लंबा जाम लग गया। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और समूचे एनसीआर से आने वाले लोग रुड़की में प्रवेश के बाद से ही वाहन लेकर रेंगते रहे। देर रात तक कई यात्रियों को शहर की गलियों में आश्रय खोजते देखा गया।
Iरुट डायवर्जन के चलते कई यात्री शहर आने से भटकेI
चारधाम यात्रा और स्नान पर्व को लेकर धर्मनगरी में पहुंचने वालों की संख्या इस कदर बढ़ी की पुलिस और प्रशासन को रुट डायवर्ट करना पड़ा। स्नान पर्व आज यानि रविवार से शुरू होगा, लेकिन शनिवार की देर रात क वाहनों का काफिला आता रहा। अधिकांश पार्किंग पूरी तरह पैक हो गए। शहर के तमाम चौक और चौराहों पर वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग हटाने में पुलिस जुटी रही। कई यात्री रूट डायवर्जन के चलते शहर में प्रवेश से भटक गए। जिन यात्रियों को हरकी पैड़ी या आसपास के इलाकों में जाना था वह भूपतवाला चले गए। जिनको शहर के उत्तरी क्षेत्र में जाना था वह ज्वालापुर की ओर बढ़ गए।