{"_id":"683b4bbe12a84cc4c90ac6e2","slug":"the-hospital-which-was-running-despite-cancellation-of-registration-was-closed-and-fined-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-133614-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पंजीकरण निरस्त होने पर भी चल रहा अस्पताल बंद कराया, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पंजीकरण निरस्त होने पर भी चल रहा अस्पताल बंद कराया, जुर्माना
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर में धीरवाली स्थित लोकप्रिय अस्पताल पंजीकरण निरस्त होने के बाद भी नियमों को ताक पर रखकर संचालित किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को बंद करा दिया है। साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अस्पताल के पास बनी दो लैब को भी नोटिस जारी किया गया है। जब तक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तब तक अस्पताल बंद रखने की हिदायत दी गई है। अगर अस्पताल खोला गया तो दो लाख का जुर्माना व कानूनी कार्रवाई होगी।
आरटीआई कार्यकर्ता खन्नानगर निवासी सचिन चौधरी ने दिसंबर 2023 में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही अस्पताल के संबंध में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आरटीआई में दस्तावेज मांगे थे। इसके बाद तथ्यों के साथ सीएमओ से शिकायत की थी। बताया था कि धीरवाली पर चंदन मैमोरियल क्लीनिक एंड लोकप्रिय अस्पताल अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। सीएमओ की ओर से जांच कमेटी बनाते हुए मामले की जांच कराई गई। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अस्पताल का पंजीकरण तीन जनवरी 2022 को खत्म हो गया था। आयुर्वेद व एलोपैथ में पंजीकरण कराया था। इसके बाद से अवैध तरीके से अस्पताल का संचालन कर मरीजों का उपचार किया जा रहा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकरण निरस्त कर दिया था।
इस कार्रवाई के बाद भी अस्पताल निरंतर चलाया जा रहा था। इसकी शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ज्वालापुर पहुंची और लोकप्रिय अस्पताल को बंद करा दिया। साथ ही 50 हजार के जुर्माने की भी कार्रवाई की गई है। अस्पताल प्रबंधक ने पंजीकरण के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन अभी पंजीकरण नहीं हुआ था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो लैब में भी मिली अनियमितता, नोटिस जारी
अस्पताल के पास बनी दो पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों लैब में अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद लैब संचालकों को भी एसीएमओ की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
- अस्पताल को बंद कराया गया है। दस्तावेज व प्रक्रिया जब तक पूरी नहीं होगी तब तक अस्पताल नहीं चलाया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन किया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अनिल वर्मा, एसीएमओ हरिद्वार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आवेश अंसारी