फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The hospital sought the support of the arenas

अस्पताल की मांग को अखाड़ों का भी समर्थन

Sat, 24 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 24 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार में राजकीय चिकित्सालय निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। संत महामंडलेश्वरों की ओर से धरना स्थल पर आकर अखाड़ों की ओर से भी अस्पताल सहित क्षेत्र की अन्य ज्वलंत मांगों का समर्थन करने से आंदोलन जोर पकड़ने लगा है।

पावनधाम के सामने राजकीय अस्पताल के लिए चयनित नगर निगम की भूमि पर आयोजित बेमियादी  धरने के दूसरे दिन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार साधु संतों की नगरी है। राजनीतिक दलों के नेता व जनप्रतिनिधि संतों का आशीर्वाद लेने तो आते हैं, लेकिन क्षेत्र की समस्याओं की उपेक्षा करते हैं। कहा कि क्षेत्र में अस्पताल , मोतीचुर रेलवे स्टेशन का विस्तार, उच्चा शिक्षा के लिए कालेज, रोडवेज स्टैंड की जरूरत को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन


बाबा कमल दास ने मुख्यमंत्री से अपनी घोषणा के अनुसार चयनित भूमि पर सरकारी हास्पिटल का निर्माण  करवाने की मांग की। स्वामी सूर्यदेव, तपोवन गीता कुटीर के प्रबंधक शिवदास दुबे, परमार्थ आश्रम के प्रबंधक दिवाकर तिवारी, पूर्व सभासद डा. प्रेमप्रकाश सतलेवाल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। विधायक मदन कौशिक ने भी शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचकर चुनाव घोषणा पत्र में उत्तरी हरिद्वार विकास मंच की मांगों को शामिल  करने का आश्वासन दिया। उत्तरी हरिद्वार विकास मंच के संयोजक एवं पार्षद अनिल मिश्रा ने बताया कि पार्षद कन्हैया खेवड़िया, सतेंद्र वर्मा व लखनलाल चौहान को भी आमंत्रित गया था, लेकिन वे आ नहीं पाए। सह संयोजक रवि चौहान ने बताया कि ओंकार पांडेय, राकेश मिश्रा, विजय ड्रोलिया, गंगा प्रसाद शर्मा, सतपाल सिंह, हरीश शर्मा, रणधीर गिरि, गुलशन भसीन, हरीश सरीन आदि के साथ बड़ी संख्या लोग धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट जारी करने की मांग
कांग्रेस के उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ  उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुकांत गिरि ने सरकार से उत्तरी हरिद्वार में हास्पिटल के निर्माण के लिए बजट जारी करने की मांग की है। उन्होंने  जिलाधिकारी व मुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक हास्पिटल के निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि और अन्य कार्रवाई तत्काल पूरी कराने की मांग की हैै। कहा कि इस संबंध में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed