फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The girl was cheated on the pretext of a job, sued

नौकरी का झांसा दिलाकर युवती से ठगी, मुकदमा

Sun, 10 Apr 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The girl was cheated on the pretext of a job, sued
युवती को मेडिकल स्टोर पर नौकरी देने का झांसा देकर एक युवक ने उसे हरिद्वार बुलाया। आरोपी युवती से नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक राजेश्वरी बिष्ट निवासी गांव गढ़ खाटल जिला उत्तरकाशी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने फार्मेसी में नौकरी की तलाश थी। एक यूट्यूब चैनल पर उसने जॉब सर्च की तो उसे अंकित नाम के युवक का एक नंबर मिला। जिस पर कॉल करने पर अंकित ने कहा कि वह उसे मेडिकल स्टोर पर दस हजार रुपये प्रतिमाह में नौकरी लगवा देगा। युवती का कहना है कि इस दौरान वह 9 फरवरी को देहरादून आईएसबीटी पर पहुंची तो यहां पर उसे अमन राजपूत नाम का युवक लेने के लिए पहुंचा। इसके बाद अमन युवती को हरिद्वार लेकर आया गया।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि अगले दिन आरोपी उसे घूमाने के बहाने हरकी पैड़ी पर ले गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान होटल के कमरे की चाबी अमन के पास थी। अमर ने युवती से कहा कि वह उसका स्टेशन पर इंतजार करे। वह कुछ देर में वापस आ जाएगा। युवती का कहना है कि इसके बाद अमन उसे होटल के कमरे की चाबी देकर चला गया। जब युवती होटल में पहुंची तो उसने देखा कि अमन उसका बैग लेकर चला गया। बैग में कपड़े, 15 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन कान के सोने की बाली समेत अन्य जरूरी सामान था। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed