फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The General Assembly would raise the issue of temple priest

मंदिर का मुद्दा उठाएगी पुरोहित महासभा

Fri, 16 Dec 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 16 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा अयोध्या में राम मंदिर सहित अनेक हिंदू मंदिरों का मुद्दा मुख्य रूप से उठाएगी। महासभा ने मुस्लिमों की भांति हिंदू यात्रियों को भी यात्रा छूट देने की मांग की है।

अखिल भारतीय महासभा के अध्यक्ष महेश पाठक ने अलकनंदा पर्यटक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि शनिवार से प्रारंभ हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए हरिद्वार आए हैं। उन्होंने कहा कि घाट और मंदिरों से पुरोहितों का नाता रहा है। मंदिरों का सवाल अब तक साधु संत और विश्व हिंदू परिषद उठाते रहे हैं। अब अखिल भारतीय महासभा अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा उठाएगी। उन्होंने कहा कि देश के सभी तीर्थों पर जाने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों को सरकार उसी प्रकार सहायता प्रदान करे, जिस प्रकार मुस्लिमों को हज जाने के लिए दी जाती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अधिवेशन आज से
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को भूपतवाला में गंगा स्वरूप आश्रम में प्रारंभ हो रहा है। इस अधिवेशन में देशभर के 80 तीर्थों से आए पुरोहित प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। शुक्रवार की शाम तक द्वारिका, रामेश्वरम, उज्जैन, मथुरा, प्रयाग, काशी आदि विभिन्न तीर्थों के पुरोहित हरिद्वार पहुंच चुके थे। शनिवार को सवेरे नौ बजे मायादेवी प्रांगण से भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। अधिवेशन के लिए समूचे नगर को दर्जनों तोरण द्वारों से सजाया गया है। शोभायात्रा हरकी पैड़ी पहुंचेगी और वहां समस्त पुरोहितों द्वारा गंगा पूजन किया जाएगा। सायंकाल चार बजे महासभा के अधिवेशन का मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed