फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The five seats in the house that were lost were heavy on Kaushik's chair

सीएमओ कार्यालय पर आप का प्रदर्शन, घेराव

Sat, 30 Jul 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
The five seats in the house that were lost were heavy on Kaushik's chair
बदहाल चिकित्सा सेवाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रोशनाबाद स्थित सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया। पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि सरकारी अस्पताल भगवान भरोसे हैं। इमरजेंसी 108 सेवा कभी समय पर मरीज तक नहीं पहुंचती है। एंबुलेंस समय पर नहीं मिलने से शुक्रवार को एक महिला को सड़क पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने एंबुलेंस स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों का घेराव किया। हेमा भंडारी ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। प्रसव पीड़िता एंबुलेंस का इंतजार करते रह गई। एंबुलेंस नहीं आई और पीड़िता को सड़क पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों की स्थिति बेहद खराब है। पहाड़ों में दंडी कंडी के सहारे महिलाओं को अस्पताल लेकर जाना पड़ता है। सरकारी अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि मेला अस्पताल की लापरवाही के चलते पीड़िता से सड़क पर नवजात को जन्म दिया। राज्य बनने के 22 साल बाद भी चिकित्सा सेवाएं बदहाल हैं। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि एंबुलेंस स्टाफ की लापरवाही पर शासन-प्रशासन चुप्पी साधकर बैठ गया है। निष्पक्ष जांच कर लापरवाह स्टाफ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, अर्जुन सिंह, किरन कुमार दुबे, कुर्बान अली, अर्जुन चौहान, रेखा देवी, सेवाराम, संदीप डोभाल, सोनू, सुबोध सिंह, गुलशन कुमार, दानिश और पुलकित गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed