{"_id":"61858d43b0595854695fa405","slug":"the-fasting-of-the-elderly-who-were-fasting-after-being-removed-from-the-house-ended-haridwar-news-drn3953114186","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकालने पर अनशन कर रहे बुजुर्ग का अनशन कराया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकालने पर अनशन कर रहे बुजुर्ग का अनशन कराया समाप्त
सार
एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा ने बताया ने बताया कि ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान निवासी गौरी शंकर शर्मा को उनके बेटों ने घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बुजुर्ग को उसके बहू बेटों ने घर से निकाल दिया। बुजुर्ग ने किराये पर घर लेकर बहू बेटों के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया। दीपावली पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बुजुर्ग से मुलाकात की और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अनशन तुड़वा दिया।
एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा ने बताया ने बताया कि ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान निवासी गौरी शंकर शर्मा को उनके बेटों ने घर से निकाल दिया था। आरोप है कि बहू बेटों ने बुजुर्ग को अपमानित कर मारपीट भी की।
इससे नाराज गौरी शंकर शर्मा ने एक नवंबर को पीठ बाजार में किराए पर कमरा लेते हुए अनशन शुरू कर दिया था। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा अपने साथ ज्वालापुर पुलिस को लेकर गौरी शंकर शर्मा से मिलने पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाबुझाकर उनका अनशन समाप्त करा दिया। एसडीएम ने बताया कि आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में तलब किया जाएगा साथ ही पुलिस को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।