फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The farmers' mahapanchayat was postponed after talks with the district magistrate.

Haridwar News: जिलाधिकारी से वार्ता के बाद टली किसानों की महापंचायत

Mon, 27 Apr 2026 05:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
The farmers' mahapanchayat was postponed after talks with the district magistrate.
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से एसएसपी कार्यालय पर 28 अप्रैल को होने वाली महापंचायत जिलाधिकारी व एसएसपी से वार्ता के बाद टल गई लेकिन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की ओर से एसएसपी व जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम 22 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया।
विज्ञापन



यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने घोषणा की थी कि मांगों के लिए 28 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय पर महापंचायत की जाएगी। इसलिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी के नेतृत्व में लगभग 35 मिनट तक चली वार्ता में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि ज्ञापन के प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। इसके बाद संगठन ने अपनी प्रस्तावित पंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया। किसानों ने अपनी मांगों में स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय, प्रदेश सचिव नितिन राठी, मीडिया प्रभारी विकास वालिया, यूपी प्रभारी अजय त्यागी, पश्चिम यूपी से रिहान तोमर, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तस्लीम राव, युवा जिला अध्यक्ष तौसीफ खान, समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed