फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The farmers held the secretary hostage

गुस्साए किसानों ने सचिव को कर दिया दफ्तर में बंद

Tue, 22 Feb 2022 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
The farmers held the secretary hostage
गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन करते किसान । - फोटो : HARIDWAR
एक सप्ताह से गन्ना खरीद नहीं होने पर गुस्साए किसानों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया। आक्रोशित किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। तालाबंदी कर सचिव को कार्यालय में बंधक बना लिया। समिति प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपने ही कार्यालय में घंटों बंधक रहे सचिव के शुगर मिल प्रबंधन से वार्ता कर तुलाई शुरू कराने के आश्वासन पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल की ओर से सराय गांव में किसानों का गन्ना खरीदने के लिए तौल केंद्र खोला है। जिस पर ज्वालापुर, सीतापुर और सराय के किसान अपना गन्ना बेचते हैं। लेकिन तौल केंद्र पर 15 फरवरी के बाद से गन्ने की तुलाई ठप है। किसान लगातार किसानों की ओर से शुगर मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग के अधिकारियों से तौल शुरू करने की गुहार लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को भी किसानों का प्रतिनिधिमंडल ज्वालापुर गन्ना विकास समिति में पहुंचा था। जहां किसानों ने ज्ञापन देकर तौल शुरू कराने की मांग की। लेकिन तुलाई शुरू नहीं होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने सुबह करीब 11 बजे गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। समिति सचिव गौतम नेगी के दफ्तर पर भी बाहर से ताला लगा दिया। जिससे वह अंदर ही बैठे रह गए। कुछ देर बाद ताला खोलकर उन्हें बाहर बंधक बनाकर बैठा लिया। समिति के अन्य दफ्तरों में भी तालाबंदी कर दी गई। किसानों आक्रोश देख सचिव ने लक्सर शुगर मिल प्रबंधन से फोन पर वार्ता की। जिसमें उन्होंने तत्काल प्रभाव से तौल केंद्र से गन्ना उठाकर खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। लक्सर शुगर मिल की तरफ से गन्ना उठान और तौल लिपिक भेजे जाने की बात पर किसान लगभग डेढ़ बजे शांत होकर वापस लौटे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तौल जल्द शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। हंगामा करने वालों में शिवकुमार चौहान, मनोज चौहान, राजकुमार चौहान, तेल्लूराम, राजकुमार, राम अवतार, पवन कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed